फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खपरैल बंगला की शुरू हुई सफाई, आवास विकास कॉलोनी की होगी पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता मोहल्ले में बेतिया एस्टेट की जमीन पर बने खपरैल बंगला की बाउंड्री बनाने के पहले परिसर की सफाई भी होने लगी है। यहीं पर अफसरों के बैठने के लिए कार्यालय खोलने की तैयारी है। उधर, शुक्रवार को बिहार सरकार से आए राजस्वकर्मियों ने बेतिया एस्टेट की जमीन पर बने आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण किया। अब यहां पैमाइश की तैयारी है।
विज्ञापन


बेतियाहाता में बेतिया एस्टेट की 19.91 हेक्टेयर जमीन में अभी दो भूखंडों की ही जांच हो पाई है। हनुमान मंदिर के पास एक छोटी बस्ती और दूसरे खपरैल बंगला व इसके आसपास की बने मकानों का पता चला है। खपैरल बंगला परिसर की कुल 1495 वर्ग मीटर जमीन को सुरक्षित करने के लिए काम शुरू कराया गया है। अब इसके चारों तरफ बाउंड्री कराने के लिए नींव की खोदाई शुरू हो गई है। खंडहर हो चुका खपरैल बंगला परिसर में लोग कूड़ा फेंकते थे और लंबे समय से इसकी सफाई नहीं हुई है। शुक्रवार को मजदूर लगाकर पेड़ों की कटाई का काम शुरू कराया गया। वहीं, राजस्वकर्मियों ने आवास विकास परिषद की कॉलोनी को घूमकर देखा। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में गाटा संख्या 241 में भी बेतिया एस्टेट की जमीन है जिसमें आवास विकास परिषद की कॉलोनी के कुछ मकान बने हुए हैं। बिहार सरकार से प्रशासक नियुक्त किए गए सहायक बंदोबस्त अधिकारी बद्री गुप्ता ने बताया कि खपैरल बंगला की सफाई का काम भी शुरू कराया गया है। अब आगे आवास विकास परिषद की कॉलोनी में आगे की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें