फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परेशान न हों, एस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार देगी इलाज का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दर्शन : सीएम योगी बोले-जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई कर सबक सिखाएं
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 100 लोगों की समस्याएं



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाकर उसकी समस्या का समाधान किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन का इलाज कराने में आर्थिक तंगी का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने उसे आत्मीय संबल देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती कराकर एस्टीमेट मंगवा लीजिए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, उपचार का पैसा सरकार देगी।



मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं, ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी।
विज्ञापन




जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।



मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा



गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। सोमवार प्रात:काल गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाने के बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। उन्होंने यहां कुछ समय बिताया और गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को खूब दुलारने के बाद उन्हें गुड़ खिलाया। शीतलहर में गोशाला के कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें