फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकर संक्रांति आज, मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खरमास का होगा समापन, मांगलिक कार्यों से हटेगा विराम
विज्ञापन

गोरखपुर। मकर संक्रांति मंगलवार 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन से खरमास का समापन होगा। इस दिन के बाद से मांगलिक कार्यों के आयोजनों पर एक माह से लगा विराम भी समाप्त हो जाएगा। 16 जनवरी को पहले लगन से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

16 दिसंबर से खरमास लगने से मांगलिक कार्यों पर विराम लगा था। गोरखनाथ मंदिर के संस्कृत विद्यापीठ के प्रधानाचार्य व पंडित अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति होगी। इसी दिन खरमास का समापन होगा। इसके बाद ही लोग अपने बच्चाें की शादी-विवाह इत्यादि कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर बेतियाहाता के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि खरमास में शादी-विवाह नहीं किए जाते हैं। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर 16 दिसंबर से ही खरमास लगा है। इसका समापन 14 जनवरी को होगा। मकर राशि में सूर्य 14 जनवरी को अपराह्न 3:26 मिनट में प्रवेश करेंगे। 16 जनवरी से लगन शुरू हो जाएंगे। जनवरी में कुल नौ लगन हैं। फरवरी में 17, मार्च में सात व अप्रैल में पांच दिन मांगलिक कार्य होंगे। हालांकि इस बाद इन चार महीनों में कुल 38 दिन लगन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें