फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेदाग रहा डीएम का कार्यकाल, गोरक्षनगरी में तैयार कराया लैंडबैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल दो महीने के कार्यकाल में विकास परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराया जमीन
विज्ञापन

गोरखपुर। डीएम कृष्णा करुणेश का तबादला नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में हो गया है। तीन साल दो महीने के कार्यकाल में विवादों से दूर रहे और विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 200 एकड़ से ज्यादा का लैंड बैंक तैयार कराया। सीलिंग की जमीनों को मुक्त कराया और फोरलेन, रिंग रोड के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन व कलक्ट्रेट में मिनी सचिवालय के लिए भवन निर्माण का काम भी शुरू करा दिया।

सीएम सिटी होने के चलते विकास कार्यों को पूरा कराना बड़ी चुनौती थी। लेकिन, उन्होंने सुव्यवस्थित कार्ययोजना के मुताबिक अमलीजामा पहनाया। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराया। 2018 में ही वेटरनरी कालेज की स्थापना का निर्णय हो चुका था लेकिन उसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। डीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कृष्णा करुणेश ने जमीन उपलब्ध कराई। वाराणसी मार्ग पर 100 एकड़ जमीन निशुल्क दी गई है। यहीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए भी लगभग इतनी ही जमीन दी गई है। लो लैंड एरिया होने के कारण गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बड़ी चुनौती थी। सबसे ज्यादा परेशानी मिट्टी भराई की थी। इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने में भी उनकी भूमिका को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रहते पीएसी की महिला बटालियन, एनसीसी के सेंटर, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की द्वितीय वाहिनी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल को भी जमीन उपलब्ध कराया। प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय के लिए भी जमीन चिह्नित की गई है। भटहट क्षेत्र में लगभग 94 एकड़ जमीन को ढूंढकर उसे सरकारी दर्ज कराने में कामयाब रहे। इसके अतिरिक्त सीलिंग की कई जमीन पर प्रशासन का कब्जा हुआ। सड़क परियोजनाओं के लिए किसानों के विरोध को शांत कर उनकी जमीन का अधिग्रहण कराया। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड इसका उदाहरण है। उन्होंने 400 से अधिक आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की पुलिसिया कार्यवाही को अनुमोदित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें