फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बस और ऑटो चालकों में विवाद, लगा जाम

Thu, 14 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम बस स्टेशन पर बुधवार को गाड़ी खड़ा करने को लेकर इलेक्ट्रिक बस व ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। इससे कस्बे में आधे घंटे तक जाम लगा रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। दोपहर तीन बजे बांसगांव मार्ग पर बने बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बस सवारी भरकर खड़ी थी। आरोप है कि बस के आगे ऑटो चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर सवारी भर रहे थे। इस पर आपत्ति जताते हुए बस चालक ने ऑटो को आगे बढ़ाने को कहा, जिससे ऑटो चालक नाराज हो गए और गाली देते हुए विवाद करने लगे। इसके चलते बांसगांव और गोला मार्ग पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर ऑटो चालकों को वहां से हटवाया और आवागमन चालू कराया। इस संबंध में पुलिस कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें