फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विभाग बेबस, निलंबित उप डाकपाल ने नहीं जमा की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में उप डाकघर के उप डाकपाल के गोलमाल पर निलंबन का मामला
विज्ञापन


गोरखपुर। मोहद्दीपुर में उप डाकघर में गोलमाल के आरोपी उप डाकपाल मनीष चंद्रा ने शनिवार देर शाम तक छह लाख रुपये जमा नहीं किए। मुख्य डाकघर में शनिवार देर शाम तक कर्मी उसका इंतजार करते रहे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी भाग गया है। वह रकम भी खर्च कर चुका है। वहीं विभाग उसके रकम लेकर आने का इंतजार कर रहा है। मामले में अब जांच टीम भी गठित होगी। सोमवार से खातों की जांच की कवायद भी शुरू की जाएगी।

उप डाकघर मोहद्दीपुर में नकदी के लेन-देन में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव और प्रवर अधीक्षक बीके पांडेय ने जांच की की थी। इस दौरान दस्तावेजों के मिलान होने पर करीब छह लाख रुपये शार्ट (कम) मिले। इस पर पोस्टमास्टर जनरल ने उप डाकपाल मनीष चंद्रा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे शार्ट कैश को जमा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार और शनिवार को मुख्य डाकघर में आरोपी उप डाकपाल के आने का इंतजार कर्मी करते रहे लेकिन वह नहीं आया।

जांच कमेटी होगी गठित
प्रवर अधीक्षक बीके पांडेय ने बताया कि मामले में एक जांच कमेटी जल्द गठित की जाएगी। साथ ही सभी खातों की जांच के लिए सोमवार से कवायद भी शुरू कर दी जाएगी। आसार है कि सोमवार को वह रकम जमा कर दे। आरोपी पर संबंधित थाने में केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें