फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया.... घायल होटल संचालक केजीएमयू लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में सिगरेट पीने से टोकने पर मनबढ़ों कर दी थी सुरेश यादव की पिटाई
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। देवरिया जिले के तरकुलवा में मनबढ़ों की पिटाई से घायल होटल संचालक सुरेश यादव का जबड़ा टूट गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर दो, बेड नंबर 39 पर भर्ती होटल संचालक को डाॅक्टरों ने शनिवार को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के तरकुलवा निवासी सुरेश यादव देवरिया-कसया मार्ग पर अपना होटल चलाते हैं। सुरेश के बेटे विकास यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे तीन-चार बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और खाने-पीने के ऑर्डर देते हुए बैठ गए। उसमें से एक युवक होटल के अंदर सिगरेट पीने लगा। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो युवक नाराज हो गए और गाली देते हुए फोन कर अन्य युवकों को बुला लिया और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए सुरेश यादव की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे विकास व उसकी बहन को भी पीटा। आसपास के लोग जब इकट्ठा होने लगे तो युवक भाग निकले। देवरिया मेडिकल काॅलेज में से शुक्रवार को सुरेश को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां सर्जरी विभाग के वार्ड नंबर दो में इलाज चल रहा था। डाॅक्टर ने बताया कि इनका जबड़ा टूट गया है, इसीलिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें