फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा इलाके में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। इलाके के मोगलहा में शनिवार रात एक राजगीर मिस्त्री का शव टीनशेड में लगे लोहे की पाइप में फंदे से लटका मिला। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के किशनगंज जिले के पौवाखाली थाना क्षेत्र वास्ता निवासी इनामुल्लाह उर्फ राजू (30) 2017 में अपने भाई शिबातुल्लाह के साथ गोरखपुर आया। दोनों भाई मेडिकल काॅलेज के पास ठेला लगाकर खाना बनाते थे। 2018 में इनामुल्लाह ने बिहार की एक युवती से गोरखपुर में प्रेम विवाह कर लिया। दोनों से एक बेटी है।
भाई के साथ ठेला लगाते समय महराजगंज जिले की महिला की बेटी से उसका संबंध हो गया, जिसको लेकर 2022 में पत्नी से तलाक हो गया। एक साल सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद तलाकशुदा पत्नी ने केस कर दिया। इसी बीच 2023 में भाई शिबातुल्लाह मेडिकल कॉलेज से खून की दलाली में जेल चला गया तो इनामुल्लाह गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा के जेमिनी पैराडाइज के बगल स्थित रवि अग्रहरि के मकान में किराए पर रहकर राजगीर का काम करने लगा।
विज्ञापन

सोमवार को पत्नी द्वारा किए गए केस में सुनवाई के लिए घर जाने वाला था। शनिवार की शाम चार बजे प्रेमिका को फोन कर बताया कि रात नौ बजे की ट्रेन से घर जा रहा हूं, कुछ रुपये की जरूरत है। शाम 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इनामुल्लाह अपने किराए वाले टीनशेड के मकान में लोहे की पाइप में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका है। गुलरिहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर घरवालों का इंतजार कर रही थी, शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें