फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा 29 और 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
24 मार्च से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए शोध पात्रता परीक्षा 29 और 30 मार्च को होगी। रेट (शोध पात्रता परीक्षा) 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 24 मार्च से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि दो दिन में कुल चार पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पीएचडी व प्री पीएचडी की 41 विषयों की 1196 सीटों के लिए कुल 4,432 आवेदन आए हैं। इनमें 2117 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल 25 अभ्यर्थियों ने 2 विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन किया है। इन अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, ताकि इनके विषय न टकराएं। इसीलिए शोध पात्रता परीक्षा 2 दिन कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पीएचडी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हिंदी विषय में आए हैं। हिंदी के लिए कुल 490 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसी तरह शिक्षाशास्त्र में 438, राजनीति शास्त्र में 343, कॉमर्स में 274, समाजशास्त्र में 258, भूगोल में 230, विधि में 229, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास में 187, बॉटनी में 165 व अंग्रेजी में 153, जूलॉजी में 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


26 विदेशी छात्रों ने किया आवेदन
पीएचडी के लिए कुल 26 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें से एक आवेदन अमेरिका से (मध्यकालीन इतिहास) और 25 नेपाल से आए हैं।

कोट...
सत्र 2024-25 के लिए शोध पात्रता परीक्षा 29 और 30 मार्च को आयोजित होगी। इस वर्ष आवेदकों में महिला अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 50 फीसदी है। विदेशी छात्रों का भी रुझान बढ़ा है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें