फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : नेचर इंडेक्स रैंकिंग में दूसरे साल भी यूपी में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर 2023 से अक्तूबर 2024 की अवधि में भी डीडीयू को यूपी में प्राप्त हुआ था प्रथम स्थान
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग में अपनी बढ़त कायम रखी है। डीडीयू ने लगातार दूसरे साल भी प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 की अवधि में शोध डॉटा के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। इससे पहले नवंबर 2023 से अक्तूबर 2024 की अवधि में भी डीडीयू को यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।
डीडीयू ने भारत के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में 83वां और विश्वविद्यालयों में 36वां स्थान प्राप्त किया है। रसायन विज्ञान श्रेणी में देश के 258 उच्च शिक्षा संस्थानों में डीडीयू को 81वां और 103 विश्वविद्यालयों के बीच 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। भौतिक विज्ञान श्रेणी में देश के 245 उच्च शिक्षा संस्थानों में 90वां और 161 विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान प्राप्त हुआ है। डीडीयू के अलावा उत्तर प्रदेश में स्थित कुल 9 विश्वविद्यालयों को इस रैंकिंग में जगह मिली है। डीडीयू का वैश्विक नेचर इंडेक्स प्रकाशनों में योगदान 1.83 हो गया है। स्कोपस इंडेक्स शोध पत्रों की संख्या भी 242 हो गई है।
विज्ञापन

इस अवधि में डीडीयू के तीन शोध पत्र नेचर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। इसमें दो रसायन विज्ञान और एक भौतिक विज्ञान में हैं। डीडीयू के गणित के प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव व डॉ. राजेश कुमार, भौतिकी के डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अरविंद कुमार यादव के शोध का इस रैंकिंग में सबसे अधिक योगदान है।
विज्ञापन


...
कोट
ये उपलब्धियां हमारे संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। शोध संस्कृति और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता ने हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित किया है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें