फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : दूसरे दिन 2722 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए एलएलबी और एमकॉम की परीक्षाओं में 14 राज्यों के अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन 14 राज्यों के कुल 1991 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्र का दौरा किया।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली पाली में बीए एलएलबी (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए कुल 2273 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1991 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमकॉम में कुल पंजीकृत 756 में से 731 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे दिन की प्रवेश परीक्षा में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल इन विषयों की प्रवेश परीक्षाएं
सात जुलाई को सुबह 9 बजे से बीसीए, बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस) की परीक्षा दीक्षा भवन, मजीठिया भवन व विधि संकाय में आयोजित होगी। इसमें कुल 1742 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में एमए राजनीति शास्त्र की परीक्षा अपराह्न 3 से 5 बजे तक दीक्षा भवन में होगी। इसमें 461 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें