फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके में स्प्रिंगर मोड़ पर शाम के समय हुई दुर्घटना
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के स्प्रिंगर मोड़ के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने दो साइकिल सवार लोगों को ठोकर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरखनाथ क्षेत्र के तेलिया लक्ष्मीपुर निवासी रामनरेश साहनी (55) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के तेलिया लक्ष्मीपुर निवासी रामनरेश और कमलेश साइकिल से शाम सात बजे मजदूरी करके घर लौट रहे थे। जैसे ही स्प्रिंगर मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को ठोकर मार दी। इसके बाद कार विद्युत पोल से टकरा गई। कार सवार मौका देखकर भाग गए। विकास नगर चौकी प्रभारी विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टर ने रामनरेशन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देकर रामनरेश के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें