फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया शिवालयों में दर्शन-पूजन, की लोक कल्याण की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने गोदुग्ध से किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक
विज्ञापन




चार प्रमुख शिवालयों का भ्रमण, दर्शन, पूजन कर जलाभिषेक किया



गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर और चार प्रमुख शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान किया। सीएम ने लोकमंगल, राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अलग-अलग मंदिरों में उपासना व भ्रमण में करते रहे।



बुधवार सुबह महाशिवरात्रि पर सीएम योगी के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से हुई। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया और हवन व आरती कर चराचर जगत के कल्याण के लिए महादेव से प्रार्थना की। इसके पूर्व उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया और भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन




इसके बाद सीएम ने अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और झारखंडी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इन तीनों शिव मंदिरों में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन व जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जगह सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम रखा जाए।



उन्होंने इन तीनों शिवालयों पर आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। पूजन कर बाहर निकलते वक्त उनकी नजर नन्हें-मुन्ने श्रद्धालुओं पर पड़ गई। मुख्यमंत्री तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। उनसे आत्मीयता से बातचीत की और दुलार कर आशीर्वाद दिया।



इस दौरान उनके साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि भी मौजूद रहे।





सीएम ने किया भरोहिया में बाबा पितेश्वरनाथ का अभिषेक



महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर बाद मुख्यमंत्री पीपीगंज के भरोहिया स्थित बाबा पितेश्वरनाथ शिव मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन व दूध, जल आदि अर्पित कर अभिषेक किया। पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं। सीएम योगी ने पितेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) का पौधरोपण किया और मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से क्रियान्वित परियोजना के ड्राइंग मैप का अवलोकन कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।





केवीके का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने चखा ताजा-गर्म गुड़



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चौकमाफी का निरीक्षण कर केंद्र द्वारा कृषि अनुसंधान और कृषकों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृषि कार्य में उपयोग होने वाले कई उपकरणों के साथ ही केवीके परिसर में स्थित गुड़ प्रसंस्करण यूनिट में गन्ने के रस से गुड़ बनने की प्रक्रिया को भी देखा। कृषि वैज्ञानिकों से उनके इस्तेमाल और इससे खेती में आने वाले बदलाव की विस्तार से जानकारी ली। यहां मुख्यमंत्री ने ताजा, गर्म गुड़ खुद तो चखा, वहां मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी उन्होंने ताजा बना गुड़ खिलवाया।
विज्ञापन




पूर्व प्रधान की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दोपहर बाद पीपीगंज क्षेत्र के बढ़या चौक गांव में पूर्व प्रधान मृत्युंजय सिंह के घर जाकर उनकी दिवंगत माता कुसुम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस भी बंधाया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें