फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रसंघ बहाली के लिए निकाली साइकिल यात्रा, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य गेट से साइकिल यात्रा
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय से सद्भावना यात्रा शुरू कर लखनऊ निकल रहे थे छात्रनेता
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर शनिवार को छात्रनेताओं ने साइकिल सद्भावना यात्रा निकाली। छात्रों के मुताबिक, वे लखनऊ जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें शहर में ही रोक दिया। शाम करीब चार बजे के बाद उन्हें हिरासत से छोड़ा गया।
डीडीयू के छात्रनेता अनिल दुबे के नेतृत्व में छात्रनेता पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे डीडीयू के मेन गेट पर जुटे। वहां छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और उसके बाद साइकिल यात्रा शुरू की। गेट से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। काफी देर तक नोकझोंक के बाद छात्रनेता वहां से आगे निकले। बेतियाहाता में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान मौका देखकर कुछ छात्रनेता वहां से आगे निकले गए। आगे बढ़े छात्रनेताओं को नौसड़ में पुलिस ने रोक लिया। इन छात्रों को कैंट थाने और नौसड़ चौकी पर हिरासत में रखा गया। अपराह्न करीब चार बजे छात्रनेताओं को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल यात्रा में छात्रनेता अनिल दुबे, दिव्यांशु पांडेय, नितेश मिश्र, गौरव पांडेय, विकास मद्धेशिया, अमित सिंह, उज्जवल सिंह, उत्कर्ष सिंह, विकास यादव, अन्मय सिंह व अजहर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें