फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने का कल अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसिलिंग से रिक्त दो हजार सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के कुल 44 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय है। पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद रिक्त बची करीब 2000 सीटों पर दूसरे चरण में प्रवेश लिया जाएगा।

डीडीयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण में प्रवेश के लिए लगभग 13 हजार अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। मेरिट के आधार पर सीट आवंटन के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सभी परिणाम प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित किए गए हैं, उन्हें 18 अगस्त तक शुल्क जमा करना होगा। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 20 से 23 अगस्त तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबंधित विभागों/संकायों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि कुल 28 ऐसे विषय हैं जिनमें सीटों से कम आवेदन आए थे। उन विषयों में प्रवेश के लिए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे विषयों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 20 अगस्त तक संबंधित विभागों में जाकर सत्यापन करा सकेंगे। 21 अगस्त तक शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वत: निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें