फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेरवा उपकेंद्र में रखी मशीन से कॉपर तार चोरी, कर्मचारियों पर उठे सवाल

Sat, 01 Nov 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
20 अक्तूबर को हुई थी चोरी, दो हफ्ते बाद भी थाने में नहीं दी गई तहरीर
विज्ञापन

वायरल वीडियो में उपकेंद्र के तीन कर्मचारियों के नाम आने से हड़कंप

बड़हलगंज। थानाक्षेत्र के डेरवा विद्युत उपकेंद्र में दीपावली के दिन यानि 20 अक्तूबर को मशीन से कॉपर तार चोरी हो गया। इस मामले में बिजली निगम के ही कुछ कर्मचारियों पर संलिप्तता के आरोप लगे हैं। एसडीओ बड़हलगंज सुशील कुमार ने चोरी हुए तार की कीमत संबंधित कर्मचारियों के मानदेय से काटने का आदेश जारी किया है।
इधर, एक वीडियो वायरल का हो रहा है, जिसमें एक प्रत्यक्षदर्शी युवक उपकेंद्र के तीन कर्मचारियों का नाम लेता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसके बावजूद, एसडीओ के पत्र में चोरी की घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई, जिससे निगम की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामानंद यादव, वीर बहादुर, लाल बहादुर और विजय कुमार आदि ने आरोप लगाया है कि डेरवा उपकेंद्र में हुई चोरी में एक्सईएन से लेकर निचले स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं, इसलिए अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में एक्सईएन कौड़ीराम संतोष तिवारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच में पता चला कि उपकेंद्र के ही तीन निविदा कर्मियों ने काॅपर चुराया है। उन्होंने कहा कि जेई श्याम कुमार विश्वकर्मा को तीनों निविदा कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने चोरी किए गए कॉपर की कीमत 12 हजार रुपये से ज्यादा बताई है। जेई ने बड़हलगंज थाने में तहरीर दे दी है। हालांकि थाना प्रभारी बड़हलगंज चंद्रभान सिंह ने कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें