फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स क्षेत्र की घटना, सीएचसी पर घायलों का चल रहा इलाज
विज्ञापन

सरदारनगर। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर मंगलवार अपराह्न 3:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में पीछे टक्कर मार दिया। इससे ऑटो पलट गया और सवार दो महिला, एक छात्र, छात्रा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी की पुलिस ने छात्र व छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला व ऑटो चालक को एंबुलेंस से सीएचसी पिपराइच भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के विजहरा निवासी चालक गोविंद (32) मंगलवार को कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली से गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर की रचना सिंह (40), रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर के सीताराम, रिंकी गुप्ता (30) और इनके पुत्र तनुज गुप्ता (13) व पुत्री खुशी गुप्ता (16) को ऑटो में बैठाकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। सोनबरसा बाजार में ऑटो में पीछे से एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें