फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज-फर्टिलाइजर फोरलेन निर्माण शुरू...बदल जाएगी करीमनगर की सूरत

विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के बगहा देवार में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा। 
विज्ञापन
फोरलेन से महराजगंज के लिए मिलेगा नए रास्ता का विकल्प
विज्ञापन

फर्टिलाइजर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर व मानबेला आना-जाना होगा आसान
गोरखपुर। लंबे समय से उपेक्षित करीमनगर क्षेत्र अब नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर चौराहा होते हुए झुंगिया और झुंगिया से फर्टिलाइजर तक की सड़क को फोरलेन बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। फोरलेन बन जाने से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। नए फोरलेन निर्माण से न केवल इन क्षेत्रों तक आवाजाही आसान होगी बल्कि महराजगंज जाने के लिए नए मार्ग का विकल्प मिल जाएगा।
इस फोरलेन का एक सिरा सीधे गोरखनाथ मंदिर से जुड़ जाएगा, जिससे शहर के यातायात पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। मेडिकल कॉलेज और फर्टिलाइजर के बीच बसे इस इलाके के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

फरवरी 2025 में इस परियोजना को वित्तीय व प्रशासनिक सहमति मिली थी। कुल 5.25 किमी लंबी सड़क पर 279 करोड़ 20 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट में सड़क निर्माण के साथ ही जमीन अधिग्रहण, पानी और बिजली की लाइन शिफ्ट करने का प्रावधान भी शामिल है। मार्च में बजट जारी होने के बाद अब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।
लोक निर्माण विभाग ने सरकारी जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है, जबकि निजी जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। फर्टिलाइजर से झुगियां तक सड़क के किनारे खुदाई का काम चल रहा है। मानबेला रोड के पास पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज से झुगियां की तरफ फतेहपुर गांव के पास गिट्टी भराई का काम भी चल रहा है।
-
बढ़ेंगी निवेश की संभावनाएं
करीमनगर का यह इलाका अब तक पिछड़ेपन का शिकार रहा है। संकरी और उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण यहां से फर्टिलाइजर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर और मानबेला तक पहुंचना मुश्किल होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से शहर के अन्य मार्गों पर भीड़ कम होगी और वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सकेगी। मानबेला क्षेत्र में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) भी कई योजनाओं पर काम कर रहा है। इस सड़क के निर्माण से उन योजनाओं को गति मिलेगी और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

कोट
फोरलेन का निर्माण कार्य जारी है। वहीं, जमीनों के अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके पूरा हो जाने से निर्माण की रफ्तार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

महराजगंज की राह होगी आसान, बढ़ेंगे रोजगार व व्यापार
करीमनगर के अजीत कुमार का कहना है कि फोरलेन बनने से न केवल यात्रा का समय घटेगा बल्कि क्षेत्र में रोजगार और व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। दुकानदार संदीप जायसवाल का मानना है कि सड़क चौड़ी होने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापार को गति मिलेगी। दूसरी सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। इससे शहर के यातायात को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें