27 करोड़ से नगर निगम बना रहा कॉम्प्लेक्स, युवाओं को मिलेगा को-वर्किंग स्पेस
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर में नगर निगम ने 27 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें एक साथ कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। जुलाई 2026 तक इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम अपनी आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में ट्रांसपोर्टनगर में 1645 वर्ग मीटर की 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर यह कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। पांच महीने पहले इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। यह स्थान एक ओर सिक्स लेन सड़क और दूसरी ओर कटनिया बांध से घिरा है, जो व्यावसायिक दृष्टिकोण से बेहद उपयुक्त है। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने निर्माण शुरू कर दिया है।
कॉम्प्लेक्स में होंगी ये सुविधाएं
कॉम्प्लेक्स में बनने वाला को-वर्किंग स्पेस स्टार्टअप्स, फ्रीलांसर्स, रिमोट कर्मचारियों और छोटे व्यवसायियों के लिए फायदेमंद होगा। यहां कम लागत में हाईस्पीड इंटरनेट, डेस्क, मीटिंग हॉल, पार्किंग, कैंटीन और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह युवा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक आदर्श माहौल प्रदान करेगा।
....
कोट
ट्रांसपोर्टनगर में 27 करोड़ रुपये की लागत से कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। इसे एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।
- अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम