फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पशु तस्कर पिकअप छोड़ भागे, पांच गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने रविवार रात एक पिकअप से पांच गोवंशों को बरामद किया। हालांकि पीछा करने के बाद भी तस्कर फरार हो गए। चौरीचौरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुंडेरा बाजार चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर गोवंश लादकर वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। चौकी प्रभारी ने तत्काल एसआई पुनीत यादव ने टीम के साथ भोपा बाजार व सतहवा ओवरब्रिज पर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर बाद एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने रोका तो बैरियर से बचते हुए भागने लगे। पीछा करने पर ओवरब्रिज के पास पिकअप छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप व पांच गोवंश को बरामद करके चालक व दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें