फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला का पर्स छीनने के मामले में बाइक सवार दो बदमाशों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार चौराहे से पहले बृहस्पतिवार शाम को हुई थी घटना, पर्स में चार लाख रुपये के थे गहने
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला का पर्स छीन लिया था। इसमें करीब चार लाख रुपये के गहने थे। शाहपुर पुलिस ने देर रात अन्नू मौर्या के पिता महेंद्र मौर्या की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को शाहपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में कई जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन

कैंट इलाके के इंदिरा नगर की अन्नू मौर्या का मायका शाहपुर इलाके के मोहनापुर स्थित चुन्नीपुर में है। मायके में 06 फरवरी को चचेरी बहन की शादी है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे इंदिरानगर से ई-रिक्शा में बैठकर अन्नू मायके जा रही थीं। अभी ई-रिक्शा पादरी बाजार चौराहे से 200 मीटर पहले एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंचा था कि पीछे आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और पादरी बाजार की तरफ भाग निकले। पर्स छीनने के दौरान ही अन्नू ई-रिक्शा से गिरकर गईं थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया। अन्नू के अनुसार पर्स में करीब चार लाख रुपये के गहने और मोबाइल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें