फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गायत्री नर्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद भी रुपये वसूलने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में लगाई थी गुहार
गोरखपुर। कैंट इलाके के पार्क रोड स्थित गायत्री नर्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि बिचौलिया ऑटो चालक ने मरीज को बहला कर नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया और मौत के बाद भी परिजनों से लाखों रुपयों की वसूली की गई। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवरिया के टड़वा निवासी अजीत कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके लड़के निखिल कुमार सिंह के पेट में तेज दर्द था। इसको लेकर 18 जुलाई 2024 को वह डॉ. एलबी गुप्ता के पास गए थे। वहां पर नंबर न लग पाने पर कहीं और जा रहे थे। जिस ऑटो में सवार हुए, उसने बताया कि वह एक अच्छा हॉस्पिटल जानता है।
विज्ञापन

इसके बाद वह उन्हें लेकर गायत्री हॉस्पिटल पहुंचा। ऑटो वाले ने हाॅस्पिटल के काउंटर पर कुछ बात की और 10 हजार रुपये जमा कराकर बेटे को भर्ती करा दिया। तबीयत बिगड़ने पर जब वे रेफर करने लगे, इसी दौरान एक युवक आया और उसने 50 हजार रुपये जमा करने को कहा। काउंटर पर पैसा जमा करने के लिए बाद ब्लड लाने को कहा। वह ब्लड लेने गए, इस बीच बच्चे की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि संचालक लालदेव यादव और डॉक्टर ने धमकी भी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई।
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें