फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोस्तों संग नहाने गया युवक नहर में डूबा, मौत

Sun, 06 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनवारपार/गोला। क्षेत्र के बारानगर में हेड कैनाल के पास दोस्तों संग स्नान कर रहा युवक नहर की तेज धार में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर उसे स्वास्थ्य केंद्र उरूवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जिगिनी बुजुर्ग गांव के डिघवा टोला निवासी ईशान (16) पुत्र अजीम अहमद शनिवार को दोपहर में दो दोस्तों संग स्नान कर रहा था। इस दौरान कैनाल के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर मदद के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ईशान को बाहर निकालकर परिजनों को सूचित किया। उसे स्वास्थ्य केंद्र उरूवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईशान 11वीं में पढ़ता था और वह अपने तीन भाइयो में दूसरे नंबर पर था। पिता दिल्ली में काम करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें