फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला व उसके परिवार पर हमला करने के मामले में पांच पर केस

Sun, 02 Nov 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के इब्राहीमपुर का मामला, में गवाही से इनकार करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे और चाकू से किया हमला
विज्ञापन

चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 22 अक्तूबर की सुबह गवाही देने से इनकार करने पर महिला और उसके परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया था। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जितेंद्र की पत्नी रूना देवी ने बताया कि गांव की सीताराम की पत्नी अलेना देवी और रामवचन की पत्नी कुंती 20 हजार देकर एक मुकदमे में झूठी गवाही दिलवाने के लिए दबाव बना रही थीं। उन्होंने जब पैसे लेने और गवाही देने से इनकार किया तो उन लोगों ने धमकी दी। आरोप है कि 22 अक्तूबर की सुबह करीब 9 बजे कुंती, मोहित, भुल्लू, दिलीप, सुग्रीव समेत अन्य लोग लाठी-डंडे, चाकू और कुदाल लेकर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रूना पर हमला कर दिया। मकान का दरवाजा और टिनशेड तोड़ते हुए 20 लीटर पेंट फेंककर घर का सामान नष्ट कर दिया। हमले में रूना देवी, उनके पति रवि और भांजा किशन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार करने के साथ ही हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें