फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएमओ को पत्र भेजकर उमंग अस्पताल के संचालक और डॉक्टरों का मांगा गया नाम व पता

विज्ञापन
बेतियाहाता में पुष्पांजलि हॉस्पिटल।
विज्ञापन
तीन माह पहले ही अस्पताल के संचालक और डॉक्टर हो गए थे चेंज
विज्ञापन

इंश्योरेंस क्लेम में धोखाधड़ी का मामला सामने आते ही अंडरग्राउंड हो गए डॉक्टर व संचालक

इंश्योरेंस कंपनियों को भी मेल कर धोखाधड़ी से संबंधित मांगे गए दस्तावेज
दूसरे दिन भी पुष्पांजलि नर्सिंग होम संचालक और कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

गोरखपुर। हेल्थ इंश्योरेंस ठगी के मामले की जांच में जुटी पुलिस को एक और जानकारी हासिल हुई है। पुलिस की टीम ने रडार में आए जिस उमंग अस्पताल के संचालक और डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया था। वह तीन माह पहले ही अस्पताल दूसरे को हैंडओवर कर भूमिगत हो गए हैं। लिहाजा पुलिस ने हेल्थ इंश्योरेंस की धोखाधड़ी के समय अस्पताल में तैनात डॉक्टर और संचालक की जानकारी के लिए सीएमओ कार्यालय में पत्र भेजा है।
डिसेंट हॉस्पिटल से मिले दस्तावेजों और कंप्यूटर डेटा के आधार पर पुलिस ने जब उमंग और पुष्पांजलि हॉस्पिटल की जांच की, तो वहां भी गड़बड़ियां सामने आ गईं। उमंग हॉस्पिटल में न तो कोई बीएचटी (बेड हेड टिकट) मिला और न ही कंप्यूटर सिस्टम मौजूद था। जबकि पुष्पांजलि हॉस्पिटल से दो कंप्यूटर और नई बीएचटी बरामद की गईं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि दोनों अस्पतालों के संचालक जांच शुरू होने से पहले ही भाग निकले थे। हालांकि पुलिस ने पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन दोनों अस्पताल के संचालकों ने भी कई मरीजों के नाम पर फर्जी इलाज दिखाकर इंश्योरेंस कंपनियों से लाखों का क्लेम उठाया है। यही कारण है कि पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनियों को भी पत्र और मेल भेजकर धोखाधड़ी से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे हैं। इसमें अस्पताल की तरफ से जमा कराए गए मरीजों की फाइलें, क्लेम से जुड़े बिल और रिपोर्ट शामिल हैं। इधर, कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि उमंग अस्पताल के संचालक ने तीन माह पहले ही अस्पताल को किसी और को हैंडओवर कर दिया। इसके बाद एसपी सिटी कार्यालय से सीएमओ को पत्र भेजकर पूर्व में अस्पताल संचालन करने वाले और डॉक्टर के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


क्लेम पास करने के तरीके से संबंधित पूछताछ की
कर्मचारियों से अस्पताल में भर्ती मरीजों का ब्योरा, बिलिंग प्रक्रिया और क्लेम पास कराने की पूरी कार्यप्रणाली के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उससे साफ है कि एक संगठित गैंग ने अस्पतालों की आड़ में फर्जी क्लेम के जरिये करोड़ों का वारा-न्यारा किया है।
विज्ञापन



यह था मामला
बजाज आलियांस फाइनेंस कंपनी ने पुलिस में शिकायत की थी कि दिल्ली के रहने वाले सत्यदीप के नाम पर फर्जी तरीके से एक लाख 80 हजार रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस का भुगतान हुआ है। जबकि जांच में पता चला है कि वह अस्पताल में कभी आए ही नहीं थे। इसकी पुष्टि खुद सत्यदीप ने की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने डिसेंट अस्पताल के संचालक गेहूंआसागर निवासी शमशुल व उसके पार्टनर प्रवीण उर्फ विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों से पता चला था कि गोरखपुर और बस्ती के डिसेंट अस्पताल में 15 लोगों का इसी तरह से फर्जीवाड़ा करके 1.20 करोड़ रुपये की जालसाजी की गई है। पुलिस ने इसमें शामिल कथित डॉक्टर और गगहा के नर्रे निवासी अफजल व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इनसे पूछताछ में पता चला है कि जिस एपेक्स अस्पताल में मरीजों का फॉलोअप दिखाया गया था, वह अस्तित्व में ही नहीं है। वहीं डिसेंट हॉस्पिटल के रिकाॅर्ड में भी कई संदेहास्पद फाइलें मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें