फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसों में भीड़, लंबी कतार से बढ़ा यात्रियों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आने वाले लोगों के लिए परिवार को लेकर बस में चढ़ना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


गोरखपुर। दीपावली को लेकर लोकल रूटों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली जैसे शहरों से बड़ी संख्या में लोग घर लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने लोकल मार्गों पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है, फिर भी मांग के मुकाबले यह नाकाफी साबित हो रही है। रविवार को रेलवे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। लोकल रूटों की बसों में चढ़ने के लिए लोग परेशान दिखे।
कचहरी बस स्टेशन से देवरिया, पडरौना, कुशीनगर और बेल्थरा रोड जैसे रूटों पर सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है। जैसे ही बस स्टेशन पर कोई बस आती है, यात्री तुरंत उसमें सवार हो जाते हैं। स्थिति यह है कि परिवार समेत कई यात्री जो बस खाली मिल रही है, उसी में सफर कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन तक पहुंचने में भी समय लग रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब जरूर ढीली हो रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली को देखते हुए लंबी दूरी की बसों के साथ-साथ लोकल मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं। लखनऊ, बनारस और दिल्ली रूट पर करीब 10 बसें और बढ़ाई गई हैं, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है। इसके अलावा छोटी बसों की सेवाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी को परेशानी न हो। इसी के साथ शहर से दूर एयरफोर्स के पास निजी बस स्टेशन पर बिहार जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें