फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज आएंगे सीएम योगी..48.82 करोड़ का देंगे उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वनटांगिया गांव में दिवाली मनाएंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पूर्वांह्न 11 बजे कुसम्ही जंगल के बीच स्थित वनटांगिया गांव पहुंचेंगे। गांव के लोगों के साथ दिवाली मनाने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर 48.82 करोड़ लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएम दीपक मीणा की अगुवाई में अफसरों की टीम ने रविवार शाम गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। बता दें कि पादरी बाजार से पिपराइच जाने वाल रोड पर जंगल तिकोनिया के पास स्थित वनटांगिया गांव में हर साल दिवाली के दिन मुख्यमंत्री पहुंचते हैं। वहीं गांव के लोगों और बच्चों के बीच दीप जलाने के बाद लोगों को संबोधित भी करते हैं। इस बार भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सीएम पंचायतीराज की 40, विकास खंड की 80, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तीन समेत 32 करोड़ 81 लाख लागत वाली कुल 128 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड 2 की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें