फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम के आश्वासन पर न्यायिक कार्य बहिष्कार स्थागित

विज्ञापन
विज्ञापन
साधारण सभा की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने व नवागत डीएम दीपक मीणा के आश्वासन पर न्यायिक बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र ने बताया कि एक अगस्त को हुई घटना में संलिप्त कार्यदायी संस्था वेनसा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार आला वीरा बैंकटा नारायण व सचिन यादव और उनके गुंडों के विरुद्ध केस दर्ज हो चुका है। इस पूरे प्रकरण के संबंध में नवागत डीएम दीपक मीणा से सर्किट हाउस में वार्ता हुई है। उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि उनसे संबंधित समस्या का समाधान दो से तीन दिन के अंदर करा दिया जायेगा। वहीं शासन स्तर से संबंधित जो कार्य होगा उसे सम्पन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने आगे कहा कि मैं स्वयं परिसर का निरीक्षण करूंगा तथा पारदर्शी एवं सुलभ व त्वरित न्याय सभी को मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीं राजस्व अभिलेखागार की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री ने जनपद के समस्त अधिवक्ता एसोसिएशनों को संघर्ष में अपने यहां बहिष्कार रखकर साथ देने पर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें