कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-भलुआन निवासी श्रीधर मिश्रा की गर्भवती पत्नी अनिता मिश्रा से ठगी हो गई। साइबर ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी कार्यालय का कर्मचारी बता ओटीपी नंबर हासिल कर उनके खाते से 10 हजार रुपये पार कर दिए। महिला के पति ने सूचना दी है।
अनिता मिश्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को आंगनबाड़ी कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए आंगनबाड़ी की ओर से गर्भवती महिलाओं के खाते में कुछ राशि डाले जाने की बात कही। झांसे में आई अनिता ने उसे आधार कार्ड नंबर, खाता नंबर व ओटीपी की जानकारी दे दी। इसके बाद ठग ने उनके खाते से कई बार में 10 हजार रुपये पार कर दिए। महिला के पति के घर पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी है। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि जालसाजी के लिए गांव की अन्य गर्भवती महिलाओं के घर भी ऐसी फेक काॅल आ रही है। संवाद