फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिलुआताल में उतराया मिला महिला का शव

Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद के कोलुहा घाट के पास शनिवार को एक महिला का शव चिलुआताल में उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव की मदद से शव को ताल से बाहर निकाला। शव 10 दिन पुराना होने के चलते वह सड़ने लगा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि जंगल अयोध्या प्रसाद के कोलुहा घाट के पास चिलुआताल में पानी और झाड़ियों के बीच एक महिला का शव उतराया हुआ है। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। 35 वर्षीय महिला का शव पानी में झाड़ियों के बीच औंधे मुंह पड़ा हुआ था। तन पर लाल साड़ी और बाएं हाथ में पीली चूड़ियां थी। शव में सड़ जाने के चलते हड्डियां दिखाई देने लगीं थीं। आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन टीम सफल नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें