फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर-घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बांटेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से एसआईआर अभियान का होगा शुभारंभ
विज्ञापन

गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में तीन विधानसभा के अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग
गोरखपुर। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह सभागार में सोमवार को एसआईआर (स्पेशल इंस्पेक्शन रिपोर्ट) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम दीपक मीणा ने बताया कि चार नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बांटेंगे। प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग, क्रम एवं विधान सभा क्षेत्र का नाम पहले से ही लिखा होगा।

कार्यशाला में विधानसभा पिपराइच (321), विधानसभा गोरखपुर ग्रामीण (323) व गोरखपुर शहर विधानसभा (322) के सेक्टर, जोनल एवं संबंधित अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र में मतदाता को अपनी जन्म तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम व उनका एपिक नंबर, पति या पत्नी का नाम व एपिक नंबर भरना होगा। गणना प्रपत्र वितरित करने व भरे हुए वापस लेने की समय सीमा चार दिसंबर है। नौ दिसंबर वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। सात फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न हो। एसआईआर के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र का सूक्ष्म निरीक्षण अनिवार्य है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी समय से पहले पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम विनीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एएसडीएम सदर सुदीप तिवारी, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय व देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें