दो विशेष ट्रेनों का समय बदला, दो घंटे की देरी से चलेंगी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के तहत बढ़नी स्टेशन पर वाशिंग पिट की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य करेगा। इस कारण ब्लाॅक लिया गया है। 31 मई से 3 जून तक कई सवारी और डेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी। दो विशेष और दो सवारी गाड़ियां दो से 2:15 घंटे की देरी से चलेंगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने दी है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
31 मई को 55040 बढ़नी-नरकटियागंज, 55055 छपरा-गोरखपुर, 55056 गोरखपुर-छपरा,55071 नकहा जंगल-नौतनवां, 55074 बढ़नी-गोरखपुर, 55076 बढ़नी-नकहा जंगल, 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
एक जून को 55031 गोरखपुर-गोंडा, 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट, 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान, 55037 सीवान-थावे, 55038 थावे-सीवान, 55069 नकहा जंगल-नौतनवा, 55070 नौतनवा-गोरखपुर, 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी, 55093 गोरखपुर-गोंडा, 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज।
2 जून को 55033 गोंडा-सीतापुर, 55034 सीतापुर-गोंडा, 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट, 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज, 55059 सीतापुर-शाहजहांपुर, 55060 शाहजहांपुर-सीतापुर, 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा, 55094 गोंडा-गोरखपुर, 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
3 जून को 55032 गोंडा-गोरखपुर55039, नरकटियागंज-बढ़नी, 55073 गोरखपुर-बढ़नी, 55075 गोरखपुर-बढ़नी, 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज।
ये ट्रेनें यहीं तक चलेंगी
75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू 30-31 मई को आनंदनगर में यात्रा समाप्त करेगी और आनंदनगर-बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी। 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू 30-31 मई को आनंदनगर से प्रारंभ होंगी और बढ़नी-आनंदनगर के बीच निरस्त रहेगी। 55073 गोरखपुर-बढ़नी 31 मई को शोहरतगढ़ में यात्रा समाप्त करेगी और शोहरतगढ़-बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी। 55075 गोरखपुर-बढ़नी 31 मई को सिद्धार्थनगर में यात्रा समाप्त करेगी और सिद्धार्थनगर-बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी।
इन विशेष और सवारी गाड़ियों का समय बदला
05132 बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी 31 मई को बहराइच से 150 मिनट देरी से और 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 31 मई को गोरखपुर से 120 मिनट की देरी से चलेगी। इसी तरह 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू 31 मई को नकहा जंगल से 120 मिनट देरी से और 55074 बढ़नी-गोरखपुर एक जून को गोरखपुर से 120 मिनट देरी से चलेगी।