फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां के सरैया रहीमाबाद के पास हुआ हादसा, संतकबीरनगर का रहने वाला था युवक
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के सरैया रहीमाबाद फोरलेन कट के पास शनिवार को बाइक सवार को एक वाहन ने टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे एक दूसरे वाहन ने युवक को रौंद दिया। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक सवार महिला और पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
संतकबीरनगर जिले के महुली थाने के काली कोदवट निवासी सतेंद्र कुमार (35) अपने महिला रिश्तेदार सहजनवां के ग्राम अड़ीलापार निवासी सीमा को लेकर इलाज के लिए खलीलाबाद जा रहे थे। साथ में महिला की पांच वर्षीय पुत्री भी थी। अभी वह सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया रहीमाबाद फोरलेन कट के पास पहुंचे थे कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों लोग सड़क के किनारे गिर गए। इसी बीच पीछे से दूसरे अज्ञात वाहन का पिछला पहिया सत्येंद्र कुमार के सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी सीएचसी ले गई। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये अज्ञात वाहन के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें