फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बेटी गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। पिपराइच थाना के अतरौलिया निवासी बाइक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी का पैर फ़्रैक्चर हो गया है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अतरौलिया निवासी प्रदीप राजभर (35) बुधवार को बाइक से बेटी रिमझिम के साथ बरगदही गए थे। लौटते समय अभी वह बरगदही बैकुंठ धाम स्थित धर्मकांटा के समीप पहुंचे ही थे कि चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रदीप को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटी का पैर फ़्रैक्चर होने के कारण परिजनों ने उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें