गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम एक नवंबर शुक्रवार को होगा। शाम को 11 हजार दीयों से भीम सरोवर को जगमग किया जाएगा। इसके साथ ही मुक्ताकाशी मंच पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।
गोरखनाथ मंदिर व भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया “भाई” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव व अमर शहीदों को समर्पित एक दीया शहीदों के नाम होगा। इस दौरान 11 हजार दीयों को जलाकर देश के अमर शहीदों को याद किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भाई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।