फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना: 2 बच्चों की मां 16 वर्ष के बच्चों को लेकर फरार, इंस्टा पर हुई थी फ्रेंडशिप

Sun, 12 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले लड़के की मां ने तहरीर देकर कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय बेटा सिविल लाइंस गोलघर स्थित एक इंटर कॉलेज में नौवीं क्लास में पढ़ता है। तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की गोलघर ब्यूटी पार्लर में काम करती है। आरोप लगाया कि वह बेटे के प्रति गलत नियत रखती है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ थाना क्षेत्र का नौवीं का छात्र लापता हो गया है। परिजनों का आरोप है कि गोलघर स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 19 साल की युवती, नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर भगा ले गई है। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है। युवती और लड़के के घरवालों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मामला गोरक्षनाथ क्षेत्र का होने की वजह से अब केस को वहां के थाने में ट्रांसफर किया जाएगा।
Trending Videos

गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले लड़के की मां ने तहरीर देकर कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय बेटा सिविल लाइंस गोलघर स्थित एक इंटर कॉलेज में नौवीं क्लास में पढ़ता है। तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की गोलघर ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

आरोप लगाया कि वह बेटे के प्रति गलत नियत रखती है। अक्सर परेशान भी करती थी। कई बार बेटे को उस लड़की से दूर रहने के लिए समझाया गया। उस लड़की को भी बेटे से दूर रहने के लिए कहा गया लेकिन वह बेटे के पीछे पड़ी रही।

परिजनों ने बताया कि आठ अक्तूबर को बेटा घर से कोचिंग जाने के लिए शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला। देर शाम तक वह नहीं आया। इसके बाद उसे ढूंढना शुरू किया गया। उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली लड़की के घर गए।

वहां जाने पर पता चला कि वह भी घर से कहीं निकली है। अपने साथ बेटे को भी लेकर गई है। लड़की के घरवाले शिकायत करने पर नाराज हो गए। वे गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे। लड़के के घरवालों ने उसे ढूंढने के लिए उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया है।

मामले में कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस केस को गोरखनाथ थाने में ट्रांसफर करने तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़के का घर व कोचिंग दोनों ही गोरखनाथ क्षेत्र में पड़ता है। वहीं, मामले में लड़की के घरवालों ने भी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। पुलिस टीम लड़के और लड़की तलाश में लग गई है। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

किशोर अक्सर दीर्घकालिक योजना बनाने की बजाय आवेगपूर्ण कार्य करने के लिए प्रवृत्त होते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट के उपयोग ने युवाओं को रोमांटिक प्रेम के वैश्विक आख्यानों से परिचित कराया है, जिससे पारंपरिक मानदंडों के साथ टकराव पैदा हो रहा है।

मानसिक रूप से देखा जाए तो चिंता, अवसाद और कम आत्मसम्मान जैसी अंतर्निहित मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, जो अक्सर शैक्षणिक और पारिवारिक दबावों से बढ़ जाती हैं। भाग जाने जैसे उच्च-जोखिम वाले व्यवहार में शामिल होने की संभावना को बढ़ा सकती हैं: डॉ. गरिमा सिंह, मनोवैज्ञानिकइस

तरह की घटनाओं में सामाजिक और पारिवारिक कारक शामिल होते हैं। युवा भावनात्मक अपरिपक्वता के कारण प्रेम की भावना को समझने और उसका प्रबंधन करने में असमर्थ होते हैं। साथ ही पारिवारिक सदस्यों के मध्य संचार की कमी के कारण बच्चे अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते।

समकालीन समय में परिवार की ओर से भावनात्मक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है। परिवार में संचार को बढ़ावा देना चाहिए: डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह, समाजशास्त्री
विज्ञापन

गीडा में युवती पर दर्ज हुआ था केस
सितंबर 2025 में गीडा थाना क्षेत्र के एक किशोर का यौन शोषण करने और उससे रंगदारी मांगने के आरोप में युवती पर केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि युवती ने किशोर को एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद वह किशोर को फर्जी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। सुलह करने के लिए 12 लाख रुपये की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

तिवारीपुर थाने में भी आया था मामला
जुलाई 2025 में तिवारीपुर थाने में एक युवती के खिलाफ यौनशोषण का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने किशोर (17) का यौन शोषण किया। साथ ही किशोर के साथ फोटो लेकर धन उगाही की भी कोशिश की। युवती किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी लेकिन पुलिस की जांच में किशोर ही पीड़ित निकला। इसके बाद किशोर के पिता ने युवती पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें