दस के विरुद्ध केस दर्ज, दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
बड़हलगंज। कस्बे में मंगलवार को पान का पैसा मांगने पर पान दुकानदार पीर मुहम्मद को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मारपीट के मामले में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के निवासी पीर मुहम्मद ने तहरीर में कहा है कि पप्पू अंसारी दुकान पर आया। उसने पान मांगा। मैंने पान लगाकर दे दिया। जब पैसा मांगा तो वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। कुछ देर बाद वह अपने भांजे और भाइयों के साथ दोबारा आया और लाठी-डंडा, लोहे के रॉड व चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना में पीर मुहम्मद के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर दूसरे पक्ष की तरफ से जुबेर अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।