फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 दिन झेलिए...फिर सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
12 अप्रैल से छह मई तक विभिन्न तिथियों में 122 ट्रेनें नहीं चलेंगी, दिल्ली-मुंबई और कोलकाता की राह होगी मुश्किल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच प्री व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 12 अप्रैल से 22 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। एनईआर में अब तक का यह सबसे बड़ा ब्लॉक होगा। इस अवधि में गोरखपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम भी होगा। कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को ही अलग-अलग तिथियों पर कॉशन देकर चलाया जाएगा, जबकि गोरखपुर से चलने और यहां से होकर जाने वाली रूटीन व स्पेशल मिलाकर 122 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे लखनऊ-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की राह मुश्किल हो जाएगी। जाहिर है कि 22 दिनों तक यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद तीन रेल लाइन होने से ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी।

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिन लोगों ने पहले से आरक्षित टिकट ले लिया है अब उन्हें यात्रा निरस्त करनी पड़ेगी। इंटरलॉकिंग के बाद ट्रेनों का संचलन काफी सहज हो जाएगा। सबसे ज्यादा मुश्किलें मुंबई और दिल्ली के यात्रियों को होंगी। मुंबई-पुणे रूट की एक ट्रेन छोड़कर बाकी सभी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

-
गोरखपुर यार्ड से हटेगा आरआरआई केबिन
गोरखपुर यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के तहत रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) केबिन को प्लेटफॉर्म नौ के पास शिफ्ट किया जाएगा। नए भवन में स्थापित आरआरआई केबिन पूरी तरह से डिजिटल फॉर्म में होगा। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग (ईआई) लगने से कंप्यूटर पर माउस क्लिक करते ही प्वाइंट बनेगा और ट्रेनों को सिग्नल दिया जा सकेगा। इससे सिग्नल और प्वाॅइंट फेल होने की समस्या तो समाप्त होगी ही, अधिक से अधिक ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन




-

निरस्त की गई महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त तिथि
डिब्रूगढ़-अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15211, 15212) 16 अप्रैल से 04 मई

गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी (15031, 15032) 16 अप्रैल से 05 मई

छपरा-नौतनवां इंटरसिटी (15105, 15106) 12 अप्रैल से 03 मई

लखनऊ-पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस (12529, 12530) 12 अप्रैल से 03 मई

गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065) 15 अप्रैल से 04 मई

पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 16 अप्रैल से 05 मई

गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15048) 13 अप्रैल से 04 मई

कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15047) 14 अप्रैल से 05 मई

गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15050) 16 अप्रैल से 03 मई

कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15049) 16 अप्रैल से 04 मई

छपरा-मथुरा एक्सप्रेस (22531, 22532) 16 अप्रैल से 02 मई

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (15067) 16 अप्रैल से 30 अप्रैल

बांद्रा-गोरखपुर टर्मिनस (15068) 18 अप्रैल से 02 मई

गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15005) 16 अप्रैल से 02 मई

देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस (15006) 15 अप्रैल से 01 मई

देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15002) 19 अप्रैल से 03 मई

मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15001) 21 अप्रैल से 10 मई

गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (20103) 19 अप्रैल से 02 मई

एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (20104) 20 अप्रैल से 03 मई
गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (12571) 20 अप्रैल से 03 मई

आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (12572) 21 अप्रैल से 04 मई

गोरखपुर-भठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) 26 अप्रैल से 03 मई

भठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) 27 अप्रैल से 04 मई

चौरीचौरा एक्सप्रेस (15004) 26 अप्रैल से 03 मई

चौरीचौरा एक्सप्रेस (15003) 27 अप्रैल से 04 मई

कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस (15705) 28 अप्रैल से 01 मई

दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस (15706) 29 अप्रैल से 02 मई



-

रास्ता बदलकर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें तिथि
कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) 12 अप्रैल से 3 मई

अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) 24 अप्रैल से 2 मई

जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14673) 12 अप्रैल से 3 मई

अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (14674) 11 अप्रैल से 2 मई

हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13019) 15 अप्रैल से 2 मई

काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (13020) 15 अप्रैल से 2 मई

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) 26 अप्रैल से 2 मई

नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस (12554) 26 अप्रैल से 2 मई
दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (15651) 12 अप्रैल से 3 मई
बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस (19037) 19 अप्रैल से 1 मई
दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12565) 22 अप्रैल से 2 मई


बीच स्टेशनों से चलेंगी 35 ट्रेनें
एलटीटी-गोरखपुर, हैदराबाद-गोरखपुर, गोरखपुर-अहमदाबाद, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, गोरखपुर-गोमतीनगर, नौतनवा-गोरखपुर सहित 35 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा। जबकि, 10 ट्रेनों को एक से चार घंटे तक री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें