गोरखपुर में शुरू हुई प्रदेश स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता
गोरखपुर। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बीआरडी मिनी स्टेडियम में हुआ। सोमवार को पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में नॉकआउट मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में मेरठ की गर्वित त्रिपाठी, कानपुर नार्थ की अलीजा दानिश, लखनऊ साउथ की शानवी सिंह और गाजियाबाद की मानवी ने जगह बनाई।
अंडर-17 वर्ग में प्रयागराज की अंविता कुमार, शिवांशी सिंह, लखनऊ साउथ की आध्या सिंह और गाजियाबाद की आन्या अंतिम चार में पहुंचीं। अंडर-19 वर्ग में कानपुर नार्थ की मुजैना, सिद्धि सिंह, गाजियाबाद की धृति भास्कर और स्टेफी सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच संचालन में मुख्य निर्णायक चंदन तिवारी, संजय श्रीवास्तव, प्रखर मिश्रा, अनुभव सिंह, अनुराग यादव, देव मालवीय, आकाश सिंह, चंद्र प्रकाश, शिवांगी सिंह, आकाश भारती और आनंद कुमार की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सीआईएससीई उत्तर प्रदेश के रीजनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल, विद्यालय की प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता और प्रबंधक राजीव गुप्ता मौजूद रहे।