फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : पहली बार सेल्फ फाइनेंस कोर्स के टॉपर्स को मिलेंगे स्वर्ण

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह को लेकर प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में गठित समित
विज्ञापन
44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समन्वय बैठक
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह को लेकर सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कुलपति ने तैयारियों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि पहली बार सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के अवसर पर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के पेटेंट, कॉपीराइट और अन्य नवाचार संबंधी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दीक्षांत के मंच से ही कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। उत्कृष्ट शोध करने वाले शिक्षकों और शोधकर्ताओं को कुलाधिपति सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. नंदिता सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. सुधा यादव, प्रो. उषा सिंह, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें