फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : अंडर-11 में ऐश्वर्या, अंडर-15 में आयुष्मान बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व अर्जुन अवाॅर्डी सैयद मोदी की स्मृति में शुक्रवार को गोरखपुर क्लब के बैडमिंटन हॉल में तीन दिवसीय सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर-11 बालिका वर्ग में ऐश्वर्या शुक्ला ने शानवी सोलंकी को 21-16 से और अंडर-15 एकल बालक वर्ग में आयुष्मान मल्ल ने हर्षित बंसल को 15-9, 17-15, 15-12 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
इसी तरह अंडर 11 में अतीक्षा जेठी ने लिसा जायसवाल को 21-7 से पराजित किया। जबकि बालक वर्ग अंडर 9 में आयुष्मान राय ने सिद्धार्थ श्रीवास्तव को 21-9 से, युधिष्ठि ने तनुष सिंह को 21–13 से, कान्हा ने तरुष को 21-18 से, रौनक खान ने अभिनव यादव को 21-13 को बड़े अंतर से हराया। इसी प्रकार अंडर 15 एकल वर्ग में आयुष्मान मल्ल ने हर्षित बंसल को 15–9, 17-15 व 15-12 से तथा शिव प्रताप गोंड ने शौर्य शुक्ला को 15-11 व 15-10, 16-15 पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि बैडमिंटन के क्षेत्र में सैयद मोदी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने सैयद मोदी के खेल जीवन और इस टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सैयद मोदी हम लोगों के लिए गौरव थे। संचालन चीफ रेफरी मदन चरण श्रीवास्तव ने किया। अंपायर की भूमिका में सत्यम त्रिपाठी, अमन मद्धेशिया, विवेक केशवानी, चंदन तिवारी तथा अवनीत रहे। इस दौरान आईटीएम गीडा के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, शुभेंदु, अचिंत्य लहरी, राजेश गुप्ता तथा आनंदजीत लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें