फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिश्रामपुर में चोरी की कोशिश, दहशत से ग्रामीण रात में दे रहे पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव में बुधवार रात 12 बजे चोरी की कोशिश की गई, जिससे गांव के लोग दहशत में आ गए। रामकृपाल मौर्य के घर की पीछे की दीवार से ईंट निकालकर चोर घुसे। बर्तन की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए तो सभी भाग गए। घटना के बाद गांव के लोग रातभर जागकर अपने घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। यही नहीं आसपास के गांवों में लोग रात में पहरा दे रहे हैं। कई दुकानदार घर की जगह दुकान में ही सो रहे हैं।
विज्ञापन

रामकृपाल मौर्य के अनुसार, रात में उनकी बेटी ने शोर मचाया। इसके बाद परिवार और गांव के लोग जाग गए। सुबह होते ही उन्होंने दीवार की हटाई गई ईंट को सीमेंट से जुड़वा दिया। घटना का फोटो और वीडियो गांव में वायरल करके लोग एक-दूसरे को सतर्क कर रहे हैं। थानाध्यक्ष बेलीपार विशाल सिंह ने बताया कि चोरी की आधिकारिक सूचना अभी पुलिस को नहीं मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ाई जाएगी। दो दिन पहले ही क्षेत्र के मोहनपुर गांव में चोरी की कोशिश हुई थी। नीरज यादव के घर के पीछे चोर आए, लेकिन शोर सुनकर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी न देते हुए खुद चोरों की तलाश की। वहीं, क्षेत्र में रात में उड़ रहे ड्रोन को भी चोरी की गतिविधियों से जोड़कर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें