फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आसनसोल-गोरखपुर विशेष ट्रेन 11 अगस्त तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन का संचालन 11 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

पूर्वाेंत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 03527 आसनसोल-गोरखपुर ट्रेन 10 अगस्त तक प्रतिदिन रात नौ बजे आसनसोल से रवाना होगी। यह चित्तरंजन (9:30 बजे), मधुपुर (10:25 बजे), जसीडीह (11:05 बजे), झाझा (12:30 बजे), मोकामा (2:12 बजे), पटना (4:20 बजे), छपरा (7:00 बजे), सीवान (8:05 बजे), और देवरिया सदर (9:12 बजे) होते हुए गोरखपुर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

03528 गोरखपुर-आसनसोल ट्रेन 11 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। यह देवरिया सदर (3:10 बजे), सीवान (4:25 बजे), छपरा (5:50 बजे), पटना (8:35 बजे), मोकामा (10:34 बजे), झाझा (12:55 बजे), जसीडीह (1:30 बजे), और मधुपुर (1:55 बजे) होते हुए आसनसोल सुबह 3:50 बजे पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें