फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण : बिचौलियों की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए गठित होगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व की वजह से मरीज माफिया पर रुक गई थी कार्रवाई
विज्ञापन

अर्पित हॉस्पिटल केस में छह बिचौलियों को पकड़ने के लिए जुटी पुलिस टीम
गोरखपुर। अर्पित हॉस्पिटल संचालक के संपर्क में रहकर मरीजों को वहां तक पहुंचाने वाले छह बिचौलिया की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। इसमें से अधिकतर आरोपी निजी एंबुलेंस चलाते हैं और अन्य मेडिकल कॉलेज के पास घूमकर मरीज खरीद फरोख्त का धंधा करते हैं। अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण की जांच कर संचालक, डॉक्टर समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब बिचौलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की जाएगी। इस केस को लेकर एसपी सिटी ने समीक्षा भी की है।

इधर, लगातार बिहार या अन्य जगहों से मरीजों को बेचने के मामले आए हैं। इसको देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आस-पास अर्पित हॉस्पिटल की तरह बिना डॉक्टर के चल रहे अन्य निजी अस्पतालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ऐसे हॉस्पिटलों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजेगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अपने स्तर पर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सफेदपोश की पनाह में पनप रहे मरीज माफिया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सफेदपोश की पनाह में मरीज माफिया पनप रहे हैं। अधिक रुपये कमाने की लालच में सफेदपोश मरीज माफिया के साथ मिलकर उनके अवैध धंधे में रुपये लगा रहे हैं। अवैध हॉस्पिटल चलाने में रुपये से लगाए पैरवी तक की मदद कर रहे हैं। अलग-अलग मामलों में पुलिस अब तक 32 से अधिक अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों पर कार्रवाई कर चुकी है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के आठ अस्पतालों को नोटिस भेजा है। यहां पर मरीज बेचने का आरोप लगा है। जिसकी जांच चल रही है।
-
देवरिया के महिला की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस
देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 भरौली निवासी लक्ष्मी देवी की देवरानी लीलावती देवी के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर 108 नंबर एंबुलेंस से बीआरडी भर्ती करने के लिए लेकर 17 जनवरी को आई थी। बीआरडी से बाहर अमन गुप्ता नामक बिचौलिया ने सरकारी एंबुलेंस चालक से मरीज खरीदने के बाद अर्पित अस्पताल को बेच दिया था। वहां पर हालत में सुधार नहीं हो रहा था, तब महिला बच्चे को रेफर कराने के लिए निवेदन की। तब बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में हॉस्पिटल संचालक डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. साकिब सलीम, मैनेजर तुषार, बिचौलिया अमन गुप्ता, 108 एम्बुलेंस चालक और ईएमटी को एक के बाद एक कर गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। अब मरीज माफिया को जड़ से खत्म करने के लिए अन्य पर भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



कोट-

अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण की जांच आरोपियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें