फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, हो सकती है बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बादल छाने के बावजूद 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
गोरखपुर। हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को गोरखपुर और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही होती रही। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झाेंकेदार हवा चली। दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पांच दिन बाद फिर मौसम में एक बदलाव आएगा और 21 व 22 मार्च को बूंदाबांदी हो सकती है।
रविवार की सुबह पछुआ हवा चलने के साथ बादलों की आवाजाही होने लगी। धूल के कण उड़े, जिससे धूप की चमक कम हुई, लेकिन इससे तापमान में बढ़ोतरी हो गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप की वजह से गर्मी से लोग परेशान हो गए। दिन के करीब दो बजे सड़क पर निकले लोगों को धूप झुलसाने लगी। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अब 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ मोहम्मद दानिश के अनुसार हरियाणा और पाकिस्तान के आसपास छाए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 18 से 20 तारीख तक 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। 21 व 22 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से बूंदाबांदी की संभावना है। उस वक्त तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें