फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे के इलाज का झांसा देकर परिचित ने ले लिए रुपये व जेवर, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की एक महिला से उसके परिचित दंपती ने बेटे का इलाज कराने का बहाना कर 30 हजार रुपये और गहने ले लिए। आरोप है कि बाद में महिला ने रुपये-जेवर मांगे तो आरोपी दंपती ने जान से मारने की धमकी दी। रविवार को शाहपुर पुलिस ने आरोपी दंपती मोहनापुर निवासी अनमोल निषाद और गुड़िया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के मानस विहार कॉलोनी निवासी मुन्नी शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पादरी बाजार के मोहनापुर निवासी अनमोल निषाद के परिवार के लोग परिचित हैं। एक दिन आरोपी अनमोल ने कहा कि उनके बेटे की बहुत तबीयत खराब हैं। उन्हें रुपये की जरूरत है। वह आरोपी के झांसे में आ गई और उसे 30 हजार रुपये और साथ में गहने दे दिए। गहने इसलिए दिए ताकि रुपयों की जरूरत पड़ने पर उसे गिरवी रखा जा सके। दो महीने बाद मांगने पर आरोपी दंपती रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। मामला पादरी चौकी पर जाने पर पुलिस के सामने एक महीने में रुपये देने की बात कर समझौता कर लिया। एक महीने बाद भी रुपये नहीं दिए। गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें