फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर लौट रही युवती सड़क हादसे में घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट के सामने हुई घटना
विज्ञापन

गुलरिहा। शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट के सामने रविवार को सड़क पार करने के लिए खड़ी एक युवती चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मोगलहा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परसिया निवासी रामलखन की पुत्री शिब्बू (18) रविवार की शाम मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट के सामने से गुजर रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिब्बू के पिता रामलखन मेडिकल कॉलेज के उतरी गेट के समीप चाय की दुकान लगाते हैं। युवती पिता के दुकान पर किसी कार्य वश गई थी। लौटने के दौरान यह दुर्घटना हो गई। युवती के पिता ने तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें