फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पूनम की बेटी ने कराई है हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में मां-बेटी की हत्या का मामला
विज्ञापन

चौरीचौरा(गोरखपुर)। चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में 30 मार्च की रात हुए मां-बेटी हत्याकांड मामले में आरोपी संजय की पत्नी ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। आरोप लगाते हुए बताया कि पति निर्दोष हैं, हत्या पूनम की बेटी खुशबू ने कराई है। पुलिस भी राजनीतिक दबाव के चलते पर्दाफाश नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में हत्याकांड में जेल में बंद संजय की पत्नी रीना देवी ने कहा कि पति संजय कुमार, ससुर सरजू प्रसाद और जेठ सुरेंद्र कुमार को एक साजिश के तहत फंसाया गया है। जबकि हत्याकांड से परिवार का कोई लेना देना नहीं है। 30 मार्च की भोर में लगभग 3 बजे पुलिस घर पहुंची तो परिवार के सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने पति को जगाया और बिना कोई कारण बताए थाना पर लेकर चली गई। पूछने पर कुछ भी नहीं बताया। रीना ने आरोप लगाया कि पूनम की बड़ी बेटी खुशबू निषाद ने पिछला दरवाजा खोलकर अपनी मां और बहन की हत्या कराई है। पुलिस भी इस बात से वाकिफ है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में देर कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें