फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अलाउद्दीन की लोकेशन कुशीनगर-बिहार में मिली, पुलिस डटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डॉक्टर की डिग्री का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने वाले गैंग के सरगना अलाउद्दीन अली शाह की लोकेशन इधर लगातार बिहार और कुशीनगर में मिल रही है। कुछ दिन पहले वह प्रयागराज भी गया था। लोकेशन मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस टीम ने बिहार बॉर्डर, कुशीनगर और प्रयागराज में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

गुलरिहा पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही फरार इनामी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में एक अन्य आरोपी राम पांडेय निवासी प्रयागराज पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है।
पुलिस ने कुशीनगर जिले के तमकुहीराज के रहने वाले अलाउद्दीन की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अब दबाव बढ़ाने के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इनाम बढ़कर 50 हजार हो सकता है। मई माह में गुलरिहा थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही अलाउद्दीन लगातार ठिकाने बदल कर गोरखपुर पुलिस को छका रहा है।
विज्ञापन

फर्जी शपथपत्र पर प्रयागराज में किया था आवेदन
गुलरिहा थाने में अलाउद्दीन के अलावा प्रयागराज के राम पांडेय पर भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस उसे खोज रही थी, तभी उसने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे हासिल कर लिया। पुलिस के अनुसार, राम ने कोर्ट में केस के वादी डॉ. राहुल नायक के एक शपथपत्र का हवाला दिया है। इसके माध्यम से दिखाया है कि डॉक्टर ने शपथपत्र देकर अपनी मर्जी से लाइसेंस के लिए डिग्री इस्तेमाल करने के लिए दी थी। हाईकोर्ट ने अरेस्ट स्टे देकर गोरखपुर पुलिस से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि डॉ. राहुल नायक की डिग्री और अन्य कागजात से मिलता-जुलता हस्ताक्षर कर एक फर्जी शपथपत्र तैयार किया गया था। गुलरिहा पुलिस ने यह रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट भेज दी है। अब इस केस में आरोपी राम की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं इस बारे में और जानकारी जुटाने के लिए डॉ. राहुल नायक से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
यह है मामला
पुलिस ने बीते 17 मई को डॉ. राहुल नायक की तहरीर पर अलाउद्दीन और राम पांडेय पर गुलरिहा थाने में केस दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ी तो गुलरिहा पुलिस ने एक सितंबर को गाजीपुर जिले के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी ओमप्रकाश गौतम और वाराणसी के चौबेपुर इलाके के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
वर्जन-
फरार अलाउद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लग गई हैं। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रयागराज के एक अन्य आरोपी पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें