फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : तीन और चार नंबर गेट बंद होने से मरीज परेशान

Wed, 24 Sep 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर- देवरिया मार्ग पर बने हैं एम्स दोनों गेट, इस रास्ते नहीं होती वाहनों की एंट्री
विज्ञापन



एम्स (गोरखपुर)। एम्स हॉस्पिटल का तीन और चार नंबर गेट वाहनों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस रास्ते किसी भी तरह के वाहन की नो इंट्री से मरीज और तीमारदार परेशान हैं।
बता दें कि, एम्स में कुल चार गेट बनाए गए हैं, इनमें एक व दो नंबर गेट गोरखपुर- कुशीनगर मार्ग पर स्थित है जबकि गेट नंबर 3 और 4 देवरिया रोड पर स्थित है। चार गेटों को बनाने के पीछे यही वजह रही होगी कि अस्पताल में बड़ी संख्या में आने वाले मरीज और उनके वाहनों को आसानी से अस्पताल में इंट्री मिल जाएगी।
विज्ञापन

गेट नंबर 1 वीआईपी गेट है। गेट नंबर 4 छात्रावास और चिकित्सकों पर आवास के करीब है, इसलिए इस रास्ते भी आमजन की आवाज आई नहीं होती। एक माह पहले तक दो और तीन नंबर गेट से ही आम लोगों की इंट्री होती थी। वर्तमान में केवल दो नंबर गेट ही खोला गया है। तीन नंबर गेट में चार फाटक है। एक छोटे गेट को दो पहिया वाहनों के लिए खोला जाता था जिससे मरीज और उनके परिजन किसी तरह इस रास्ते आ जा सकते थे, लेकिन अभी गेट को भी पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है।
बिहार के रहने वाले संजय कुमार ने कहा कि पहले हम लोग चाय पानी भोजन के लिए तीन नंबर गेट से बाहर चले जाते थे अब बाइक इस रास्ते में निकलने से बहुत परेशानी होती है। वहीं, रानी दीवानी निवासी संगम ने कहा कि हम लोग का घर देवरिया रोड पर है। आधा किलोमीटर ज्यादा घूम कर दो नंबर गेट पर जाना पड़ता है, तब अस्पताल में इंट्री हो पाती है।
विज्ञापन




इनसेट

गेट नंबर 2 पर लग रहा है भयंकर जाम



अस्पताल के चार में से तीन गेटों को बंद कर देने से मैरिज उनके परिजन व एंबुलेंस के आने-जाने के लिए केवल एकमात्र दो नंबर के ठीक खुला है अब इस रास्ते पर सुबह 10:00 बजे से देर शाम तक भयंकर जाम लग रहा है जिससे मेरी परेशान हो रहेहैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें